HARYANA NEWS: गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टेका माथा, कहा- पीएम मोदी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है

HARYANA NEWS: गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टेका माथा, कहा- पीएम मोदी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है

Panchkula News : हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आगाज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करनाल के लोकसभा क्षेत्र से करने वाले हैं। आज मैं गुरु के चरणों में शीश नवाने के लिए आया था। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव का हरियाणा मेंशंखनाद किया जाएगा। मंगलवार सुबह 11:00 बजे अनाज मंडी घरौंडा में मुख्यमंत्री नायब सैनी और करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहरलाल के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आपको बता दें कि करनाल सीट पूर्व मनोहर लाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया हैं।

आज होगा हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार

इसके साथ ही आज हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। आज शाम आज शाम 4:30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। 5 से 6 विधायक मंन्त्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4:30 बजे चंड़ीगढ़ राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।राज्यपाल बंडारू दतात्रेय पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Leave a comment