‘गौमांस खाने का अधिकार देना चाहती है’, कांग्रेस पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

‘गौमांस खाने का अधिकार देना चाहती है’, कांग्रेस पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथमुरादाबाद में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरानकांग्रेस पर जमकर बरसते हुए नजर आएं। शुक्रवार को CM योगी ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है और यह गोहत्या की अनुमति देने के समान है।

गोमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते

खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘ये बेशर्म लोग गोमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं,हमारेग्रंथों में गाय को माता के रूप में पहचाना जाता है और वे गाय को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं, क्या कभी भी भारत इसे स्वीकार करेगा?’ CMयोगी आगे कहते हैं कि ‘वे अल्पसंख्यकों को उनकी मन-पसंद खाना खाने की आजादी देना चाहते हैं इसका साफ मतलब है कि गोहत्या की अनुमति दे रहा हैं।‘

CM योगी ने कांग्रेस पर किया हमला

मुख्यमंत्री योगीने PM मोदी के हालिया भाषणों को दोहराते हुए कांग्रेस पर लगाया कि,वे 'स्त्रीधन' (महिलाओं की संपत्ति) को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है। इसके साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति के एक्स-रे की बात कही है।‘ वह आगे कहते हैं कि, ‘इसका साफ मतलब यह है कि अगर किसी के घर 4 कमरे हैं तो उनमें से दो कमरे वे छीन लेंगे। कांग्रेस महिलाओं के आभूषणों पर कब्जा कर लेगी, इसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।‘

CM योगी ने कही यह बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआगे कहते हैं कि, ‘UPA सरकार के तहत 'उन्होंने 2004 से 2014 तक ऐसे प्रयास किए थे और कर्नाटक राज्य में SC, ST, OBCको दिए गए आरक्षण में से मुसलमानों को कोटा देने की कांग्रेस ने काफी कोशिश की थी। इसके अलावा कांग्रेस पर सीएम योगी ने दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मनमोहन सिंह ने बोला था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।  

Leave a comment