Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर मामले पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हमेशा युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाए, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और स्पष्ट संदेश दिया कि देश के किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ खेलने का अधिकार नहीं है।

नई पीढ़ी नहीं जानती कांग्रेस का व्यवहार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने कांग्रेस के शासनकाल की परिस्थितियों को नहीं देखा है। उस समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का तो अभाव था ही, साथ ही एग्जाम देने तक के लिए बसो की छतों पर लटकते हुए जाना पड़ता था। पेपर लीक होने पर तो कोई सुनवाई तक नहीं की जाती थी, युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस ने वर्षों तक वोट बैंक की राजनीति के लिए युवाओं के भविष्य की अनदेखी की। देश की जनता अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है, जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

फार्मेसी के पेपर लीक पर उठाये सवाल

पंजाब विधानसभा में पेपर लीक पर पास किए गए निंदा प्रस्ताव संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश में फार्मेसी के पेपर लीक को लेकर भी कोई निंदा प्रस्ताव पास किया है? उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हाल ही में भर्ती परीक्षा के परिणाम में जिस प्रकार के नाम वाले उम्मीदवार पास हुए है, वो वहां के युवाओं के साथ होने वाले धोखे को स्वयं बयान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाएगा। अब ऐसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी बताती है कि उनके कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में युवाओं के लिए क्या किया।

भर्ती रोको गैंग पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि हरियाणा की वर्तमान डब्बल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं मेरिट आधारित बनाया गया है। आज योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भर्ती संबंधित प्रक्रिया पर लगने वाले समय संबंधित सवाल पर कहा कि हरियाणा में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जो "भर्ती रोको गैंग" से जुड़े है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

हुड्डा राज में थे केवल दो शब्द

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय "पदक लाओ, पद पाओ" जैसी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की खेल नीति इतनी अच्छी थी, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते हैं, तो उस समय हरियाणा और देश को आज की तरह रिकॉर्ड पदक क्यों नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल रहा है।

जल्द होगा सम्मान समारोह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने वाले विजेताओं के सम्मान में जल्द समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का ही यह परिणाम है, कि इतने पदक आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा खेल नर्सरियां चल रही है। ग्राउंड लेवल से ही बच्चे को तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पद विजेताओं, उनके अभिभावकों, कोच को उपलब्धि के लिए बधाई दी।

जिला में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को उस जिला में तथा उसी पद पर पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का अधिकारियों को निर्देश, CM की हर घोषणा को प्राथमिकता से करें पूरा

Haryana News: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना विकास रैली में क्षेत्र के लिए की गई 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास घोषणाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR प्रकिया के तहत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वोटर्स से लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया।

हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

Haryana News: उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा सरकार अब खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाएगी। इसके तहत राज्य में पांच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल प्रयोगशालाओं को पुनः संचालित किया जाएगा तथा 28 नई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) वैन भी शामिल की जाएंगी। इस पहल के तहत आम नागरिक मात्र 20 रुपये प्रति नमूना शुल्क देकर अपने खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक जांच अपने क्षेत्र में ही करवा सकेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast