Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:दिग्गज नेता फूल चन्द मुलाना का 85 की उम्र में निधन, 7 साल तक संभाली थी हरियाणा कांग्रेस की कमान

Haryana News:दिग्गज नेता फूल चन्द मुलाना का 85 की उम्र में निधन, 7 साल तक संभाली थी हरियाणा कांग्रेस की कमान

Haryana News:कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मूल चन्द मुलाना का निधन हो गया है। उन्होंने 85 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद हरियाणा की राजनीति में शोक की लहर है।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धाजंलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इनमें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शामिल है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके आवास पर पहुंचे।    

4 बार विधानसभा चुनाव जीते  

फूल चन्द मुलाना हरियाणा की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। वह अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए। वह 1972, 1982, 1991 और 2005 में विधायक चुने गए। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। फूल चन्द मुलाना हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। इस दौरान उन्होंने राजस्व, लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा, वन और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाला। राजनीति और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए साल 2005 में उन्हें 'हरियाणा रत्न' से सम्मानित किया गया था।

7 साल तक रहे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष  

फूल चन्द मुलाना ने 2007 से 2014 तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य में कांग्रेस संगठन में अहम भूमिका निभाई। पार्टी के भीतर उनका लंबा अनुभव और राजनीतिक योगदान उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में अलग पहचान दिलाया। फूल चन्द मुलाना का परिवार भी राजनीति और प्रशासन के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। फिलहाल उनके बेटे वरुण चौधरी मौजूदा समय में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह 18वीं लोकसभा के सदस्य हैं। उनकी बहू पूजा चौधरी मुलाना विधानसभा सीट से विधायक हैं।  

Also read: Haryana News: हरियाणा के शहरों की बदलेगी सूरत, नगर निकायों में बनेंगी स्मार्ट रोड और आधुनिक कम्युनिटी सेंटर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार में लॉरेंस गैंग के शूटर का एनकाउंटर, STF की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के हिसार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश और STF हिसार के बीच मुठभेड़ हो गई। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाडो पट्टी टोल प्लाजा के पास जेवरा रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश प्रदीप के पैर में गोली लग गई। STF ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, शव लेकर जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, 5 की लोगों मौत

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस की तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एंबुलेंस के दोनों चालक भी शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast