Search KhabarFast

Press ESC to close

होंडा का बड़ा धमाका! भारत में आ रही हैं 5 नई कारें, हाइब्रिड SUV से लेकर इलेक्ट्रिक तक सब कुछ

होंडा का बड़ा धमाका! भारत में आ रही हैं 5 नई कारें, हाइब्रिड SUV से लेकर इलेक्ट्रिक तक सब कुछ

Honda 5 New Cars India: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो होंडा आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए 5 नई कारों का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इसमें कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड SUV और स्पोर्ट्स कूपे तक शामिल है। होंडा अब सिर्फ एलिवेट और सिटी के भरोसे नहीं रहना चाहती, बल्कि हर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। चलिए एक-एक करके जानते हैं कौन सी कार कब आएगी और क्या होगा खास।

1. होंडा अल्फा - कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV

होंडा अल्फा को 2 दिसंबर को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। ये कंपनी की भारत के लिए पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसका डिजाइन काफी बोल्ड और बॉक्सी होगा। फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, नया होंडा लोगो, स्लिम LED हेडलैंप और DRLs दिए जाएंगे।अंदर का केबिन भी फ्यूचरिस्टिक होगा। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें दो बैटरी ऑप्शन 65kWh और 75kWh दे सकती है, जो एक बार चार्ज पर 450 से 500 Km तक की रेंज देंगे।

2. नई सब-4 मीटर SUV - नेक्सन को देगी टक्कर

होंडा एक बार फिर छोटे SUV सेगमेंट में वापसी कर रहा है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है। ये SUV 2028 तक भारतीय सड़कों पर उतर सकती है। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO और मारुति ब्रेजा से होगा। कंपनी इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर बनाएगी, इसलिए इसमें लोकल पार्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल होगा।

3. नई मिड-साइज SUV - क्रेटा की बढ़ेगी टेंशन

होंडा एक नई मिड-साइज SUV पर भी काम कर रही है, जो 2028 तक लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि ये मौजूदा एलिवेट की जगह लेगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन से होगा। इसमें पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिल सकते हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर इंजन मिलेगा।

Also read: Gold-Silver Price Today 21 November 2026: सोना हुआ सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी हलचल, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

4. 7वीं जनरेशन होंडा CR-V - प्रीमियम हाइब्रिड

होंडा की पॉपुलर CR-V का नया अवतार अगले साल भारत में दस्तक दे सकता है। इसे CBU रूट से लाया जाएगा, यानी ये पूरी तरह विदेश से बनकर आएगी। इसमें 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो डुअल-मोटर और e-CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। ये होंडा की सबसे प्रीमियम SUV होगी।

5. होंडा प्रील्यूड - स्पोर्टी हाइब्रिड कूपे

होंडा अपनी आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार प्रील्यूड को भी भारत ला सकती है। ये दो दरवाजों वाली कूपे होगी, जिसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। ये करीब 200bhp की पावर और 315Nm का टॉर्क देगी। भारत में ये होंडा की सबसे तेज और महंगी कार होगी। कीमत ज्यादा होने की वजह से इसे लिमिटेड संख्या में ही बेचा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NIA Recruitment 2026: NIA में नौकरी करने का शानदार मौका...50 पदों पर निकली भर्ती, ₹19,900 से ₹1,51,100 तक होगी सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

NIA Ministerial Staff Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत NIA ने मिनिस्टीरियल स्टाफ के 50 पदों पर आवेदन मांगे है।

Gold-Silver Price Today 21 November 2026: सोना हुआ सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी हलचल, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today 21 November 2026: सोने-चांदी के गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार आज बाजार बंद होने के कारण सोने-चांदी के दामों में कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। दिल्ली के बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,11,980 रुपये और 24 कैरेट का रेट 1,22,249 रुपये दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में कमजोर कारोबार का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ा। हालांकि, चांदी की कीमतों में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है और इसका भाव देश में करीब 1.50 लाख रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast