Search KhabarFast

Press ESC to close

IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, बोले- बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदला भारत

IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, बोले- बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदला भारत

PM Modi Addresses IIT Khragpur:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें कई अहम सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने संस्थान में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और युवाओं से उनके तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने IIT की उपलब्धियों को सराहा  

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल के सफर को भारत के विकास और बदलाव की यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से संस्थान ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक और डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक का सफर तय किया है। देश में बदलाव के हर दौर में भारत के पहले IIT यानी IIT खड़गपुर ने अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों और इससे जुड़े सभी लोगों को प्लेटिनम जुबली की बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने में हुई देरी के लिए भी लोगों से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा कि IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में उनके सामने भारत का वर्तमान और भविष्य दोनों मौजूद हैं।

कुछ यादें जिंदगीभर साथ रहती है:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने संस्थान से जुड़ी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि IIT खड़गपुर की कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो जिंदगीभर साथ रहती हैं। उन्होंने यहां के हॉस्टल की जगह हॉल व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि हर छात्र को अपने हॉल पर गर्व होता है। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए बताया कि यहां कभी डिटेंशन कैंप हुआ करता था, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था। पीएम मोदी ने कहा कि उस दौर में देश की आजादी और भारत को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी यहां विचार-विमर्श करते होंगे। उनकी आवाज और विचार आज भी इस परिसर के वातावरण में प्रेरणा की तरह मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि दशकों पहले इसी जगह पर स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को अपना शासन दिलाने और देश को आगे बढ़ाने का सपना देखा था। आज इसी परिसर में IIT के युवा अपने इनोवेशन और तकनीकी क्षमता के दम पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहे हैं।  
 

Also read: Delhi News: जब दिल्ली मना रही थी त्योहार, तब ड्यूटी पर डटे थे फायरफाइटर्स, 7 दिनों में संभालीं 1,098 इमरजेंसी कॉल; आशीष सूद ने की तारीफ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का अटैक! AIIMS से वजीरपुर तक बिगड़ी हवा, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह राजधानी की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 279 रहा। हालांकि, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इससे कहीं ज्यादा दर्ज किया गया और कुछ मॉनिटरिंग स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गए।

PM Modi Speech: पीएम मोदी का IIT खड़गपुर से देश को संदेश, आत्मनिर्भर भारत के लिए सोच का दायरा बढ़ाना जरूरी

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ने और बड़े लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या देश की तरक्की के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उसकी सीमित सोच होती है। भारत ने सेमीकंडक्टर, गरीबी उन्मूलन, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जो प्रगति की है, वह दिखाती है कि दृढ़ संकल्प के साथ पुरानी चुनौतियों को भी पार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मेरे स्वभाव में ही बना है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता।" उन्होंने कहा कि भारत अब उस मानसिकता से आगे बढ़ रहा है, जिसमें पहले ही मान लिया जाता था कि कोई काम देश के लिए संभव नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast