Haryana News: हरियाणा के हिसार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक बदमाश और STF हिसार के बीच मुठभेड़ हो गई। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाडो पट्टी टोल प्लाजा के पास जेवरा रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश प्रदीप के पैर में गोली लग गई। STF ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रदीप फिरौती के कई मामलों में वांछित था। वह हिसार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था। STF हिसार को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।
बाडो पट्टी टोल के पास STF से हुई मुठभेड़
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाडो पट्टी टोल प्लाजा के नजदीक जेवरा रोड पर STF और बदमाश का आमना-सामना हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रदीप के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।