Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा पुलिस के दो ASI और होमगार्ड सस्पेंड, कैंसर पीड़ित युवक के साथ थाने में कुकर्म करने का आरोप

Haryana news : हरियाणा पुलिस के दो ASI और होमगार्ड सस्पेंड, कैंसर पीड़ित युवक के साथ थाने में कुकर्म करने का आरोप

Haryana news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लाडवा थाने में कैंसर पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने और कुकर्म करने के आरोप में दो एएसआई और एक होमगार्ड को सस्पेडं कर दिया है। सस्पेंड किये गए एएसआई का नाम संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार है वहीं होमगार्ड सुमित को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स निजी बैंक में कार्यरत है और रात के समय घर जा रहा था तभी नाके पर होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके चेहरे कपड़ा हटाया और बदतमीजी की। इसके बाद पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी बाईं टांग में बोन कैंसर है और वह कीमोथेरेपी करा रहा है। हाल ही में हुई कीमोथेरेपी के कारण उसके शरीर के बाल झड़ चुके हैं। 17 जून की रात वह बैंक की ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी पूरा विवाद हुआ।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

शिकायत में युवक ने बताया कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और उसे डायल 112 की गाड़ी में उसे उठाकर लाडवा थाने में ले गए। इस दौरान उसकी बाइक भी इंपाउंड कर दी। पीड़ित ने बताया कि थाने में ले जाने के बाद 4 नंबर कमरे में उसके कपड़े उतरवा लिया और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित युवक ने बताया कि कीमोथेरेपी के कारण उसकी टांगों के बाल झड़ चुके थे। इसी वजह से पुलिसकर्मियों ने कहा कि इसकी टांगे तो लड़कियों के जैसी है, जिसके बाद उसके साथ कुकर्म किया और परिजनों को बुलाकर उसे थाने से छोड़ दिया गया।

पीड़ित को अगले दिन ब्लीडिंग होने लगी जिसके बाद कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी तबियत बिगड़ती चली गई तो पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कस गया।

Also read: Haryana news : हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर की कार्रवाई


SP चंद्र मोहन ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी ASI संजीव कुमार, ASI राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया। साथ ही कुकर्म करने के मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में डेयरी में लगी भीषण आग, टला गया बड़ा हादसा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में रविवार देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महावीर डेयरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से हुई और देखते ही देखते आग दुकान तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपियों पर केस

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में आपसी रंजिश और शक के चलते 18-19 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast