Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये वाला टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद लिए सात फेरे

Haryana News: शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये वाला टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद लिए सात फेरे

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा-दुल्हन ने शादी से पहले खास टेस्ट करवाया। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए। दरअसल दूल्हा-दुल्हन ने एचआईवी टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद दोनों ने शादी की।

इस अनोखी शादी की सबसे खास बात यह रही कि समारोह पूरी तरह दहेज मुक्त और सादगीपूर्ण रहा। न बैंड-बाजा, न फिजूलखर्ची और ने ही पारंपरिक फेरे लिए गए। स्टेज पर दूल्हा-दु्ल्हन ने गुलाब की जगह एक-दूसरे को कलम देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

दूल्हा-दुल्हन ने रखीं अपनी बातें 

दरअसल, चरखी दादरी के रहने वाले मनेद्र दहिया और मोनिका तंवर पेश से काउंसलर हैं। दोनों का कहना है कि शादी केवल सामाजिक रस्म नहीं बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी भरा रिश्ता है। इसी सोच के तहत दूल्हा-दुल्हन ने विवाह से पहले जांच करवाने का निर्णय लिया। दूल्हा महेंद्र ने कहा कि युवाओं को बिना झिझक स्वास्थ्य संबंधी जांच करवानी चाहिए ताकी भविष्य सुरक्षित रहे। वहीं मोनिका ने कहा कि एचआईवी जैसे विषयों को लेकर खुलकर बात नहीं होती, जबकी जागरूकता ही बचाव है।  

Also read: Haryana News: भिवानी में दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला, गरीबों के मकान तोड़ने पर जताया रोष

समाज को आईना दिखाने वाला कदम

समारोह में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि विवाह दिखावे का माध्यम बनता जा रहा है, जबकि जरूरत सादगी की है। इस अनूठी शादी को लोग इसे नई सोच की शादी और समाज को आईना दिखाने वाला कदम बता रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: खगाड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटों भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर हो से घायल

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

HARYANA NEWS: छात्रों को राहत, निवेश को रफ्तार, हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर

HARYANA NEWS: सीएम सैनी ने की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुछ 27 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही कई अहम मुद्दों पर सहमति भी बनीं। बैठक के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य की जनता को इन मुद्दों से अवगत कराया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast