Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: भिवानी में दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला, गरीबों के मकान तोड़ने पर जताया रोष

Haryana News: भिवानी में दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला, गरीबों के मकान तोड़ने पर जताया रोष

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में सांसद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने साधा बीजेपी पर निशाना। भिवानी शेड्यूल कास्ट के 15 मकान पर तोड़े जाने पर कहा कि बड़ी शर्मनाक घटना की गई है उन्होंने कहा इससे बड़ी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना नहीं हो सकती। ऐसे गरीबों के आशियाने तोड़े गए जो 50 साल से यह रह रहे थे। उन्होंने कहा बाल्मीकि समाज से हमारी परिवार थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह पर सामने ही भाजपा के विधायक का खुद मकान बना हुआ है और उनके भाई का मकान बना हुआ है और वो भी इसी भूमि पर बन हुआ है जो सरकारी बताई जा रही है पर उनका कोई बाल बाका नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार आज 10 दिन से धरना देने को मजबूर है उन्होंने कहा कि हमर पूरा समर्थन गरीब परिवारों के साथ है हमारी मांग है जो उन्हें मकान तोड़े गए हैं उनका मुववजा सरकार दे ओर मुआवजे के साथ जगह चयनित करके उनके पक्के मकान बनाकर भी दे। उन्होंने कहा कि 10 साल जब कांग्रेस की सरकार थी तब किसी गरीब का आशियाना नहीं तोड़ा। बल्कि चार लाख गरीब परिवारों को 100 गज के प्लाट दिए गए थे। पर आज वो स्कीम भी बंद है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में यहां के विधायक का रोल बताया जा रहा है और हम उन्हें चेतावनी देते हैं क्यों गरीब परिवारों को मुआवजा दिलवाएं और मकान की जगह दिलवा कर मकान बनाकर बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र होगा तब कांग्रेस पार्टी विपक्ष के नाते न केवल इस बात को उठाने का काम करेगी बल्कि तब तक यहां के विधायक को विधानसभा में हम बोलते नहीं देंगे।

आज देश के युवाओं के साथ भारी अन्याय चल रहा है- सांसद  

नीट परीक्षा 2026 में पेपर आउट होने के बाद कैंसिल होने के बाद युवक के द्वारा सुसाइड किए जाने पर राहुल गांधी द्वारा ट्वीट करने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में नीट परीक्षा में 145 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से भाजपा सरकार के शासनकाल में पेपर लीक माफिया जिस तरह से पनप गया है भाजपा के संरक्षण में और बीजेपी के लोग पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पकड़े जाते हैं उनकी भूमिका या तो बीजेपी से जुड़ी होती है उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं के साथ भारी अन्याय चल रहा है जिसकी आवाज हम उठाते रहेंगे।

नीट परीक्षा के आउट होने के बाद किसी मंत्री या अधिकारी के इस्तीफा न देने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा में कोई नैतिकता या शर्म तो है नहीं आज तक किसी ने इस्तीफा ही नहीं दिया उन्होंने कहा कि कोई कितना ही बड़ा कांड क्यों ना हो जाए बीजेपी में आज तक किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।

कुलदीप बिश्नोई पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर विवादित टिप्पणी करने पर कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर और कांग्रेस में शामिल किए जाने के सवाल पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश के निर्माण में कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री हो उनके ऊपर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है और किसी के ऊपर इस तरह की बात करना स्वीकार्य नहीं है मोनिका की बीजेपी सांसद रेखा शर्मा ने न केवल वह बात कही बल्कि प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल मंडोली के द्वारा भी उस बात का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि यह बात स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी को अपमानित करने की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को ही अपमानित करने की बात है दीपेंद्र सिंह हुड्डा से कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस में शामिल किए जाने के सवाल पर कहा कि यह राजनीतिक सवाल है और इन सवालों का जवाब पत्रकारों को नहीं दिया जाता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के यमुनानगर में प्रॉपर्टी एडवाइजर की ऑफिस में घुसकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Yamunanagar Murder: हरियाणा के यमुनानगर के फरकपुर क्षेत्र में गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के दफ्तर में घुसकर मलिक कलीराम की बेरहमी से हत्या कर दी गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।

भोजशाला में फिर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें

Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार (15 मई) को धार जिले के भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया| कोर्ट ने कहा कि यहां पर सरस्वती माता का मंदिर है| हालांकि मुस्लिम पक्ष इस जगह को मस्जिद बताता आया है|

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast