Search KhabarFast

Press ESC to close

बैंकों को सरकार ने दिया बड़ा आदेश, कर्मचारियों को करना होगा ये काम; क्या आम लोग पर भी पड़ेगा असर?

बैंकों को सरकार ने दिया बड़ा आदेश, कर्मचारियों को करना होगा ये काम; क्या आम लोग पर भी पड़ेगा असर?

Govt Order To Banks: देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। पीएम मोदी पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए लोगों से 7 बड़ी अपील की है। अब वित्त मंत्रालय की ओर से सरकारी बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य वित्तीय संस्थानों को खर्च कम करने के उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों को लागत करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्देश के तहत अधिकारियों को विदेश यात्राए कम करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने का उपयोग करना शामिल है।

बैंकों को दिए गए आदेश

वित्तीय सेवा विभाग द्वारा सोमवार यानी 18 मई को जारी किया गया यह आदेश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय जीवन बीमा निगम समेत अन्य फाइनेंस और इंश्योरेंस फर्मों पर लागू होगा। इसके अलावा चेयरमैन, एमडी या सीईओ अन्य टॉप ऑफिशियल की विदेश यात्रा कम करने की सलाह दी गई है। सरकार की तरफ से आदेश में कहा गया है कि सभी संगठनों को अपने मुख्यालय और ब्रांच के लिए किराए पर अटैच किए गए पेट्रोल-डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने को कहा गया है।     

Also read: दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

पीएम मोदी की लोगों से अपील

बता दें कि पीएम मोदी की अपील की बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने देश के नागरिकों से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन बैठकें सहित 7 बड़ी अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि कच्चे तेल के बढ़ते दाम और ग्लोबल अस्थिरता भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही है। दुनिया की तेल-गैस की जरूरतें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है, लेकिन वहां से आवाजाही कम होने के कारण भारत की भी चिंता बढ़ गई है। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कार की जगह सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने का आग्रह किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूलों की समस्याएं सुनीं, स्कूलों की चुनौतियों पर किया मंथन

Delhi News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज ज़ोन 7,8,9 जिला उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम-ए के प्रधानाचार्यों तथा विद्यालय प्रमुखों के साथ संवाद किया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकताओं एवं चुनौतियों को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों के आधारभूत ढांचे, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों के अनुभवों तथा विद्यालयों के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों से उनके अनुभव, सुझाव एवं समस्याओं को सीधे साझा करने का आग्रह किया।

हर महीने ₹3000 सहायता और फ्री बस सफर, बंगाल में शुभेंदु सरकार ने महिलाओं के लिए खोला खजाना

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसलों का दौर शुरू हो गया है। महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता और फ्री बस यात्रा जैसी बड़ी घोषणाओं ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast