Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: छात्रों को राहत, निवेश को रफ्तार, हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर

HARYANA NEWS: छात्रों को राहत, निवेश को रफ्तार,  हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर

HARYANA NEWS: सीएम सैनी ने की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुछ 27 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही कई अहम मुद्दों पर सहमति भी बनीं। बैठक के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य की जनता को इन मुद्दों से अवगत कराया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सैनी ने बताया कि सरकार कि सरकार ने सूबे के युवाओं को राहत देने का काम किया है. सरकार ने तय किया है कि बीसीए और बीसीबी के प्रमाण पत्रों को वैध माना जाएगा. शिक्षा विभाग में फील्ड कैडर के पद प्रमोशन और डेपुटेशन से ही भरे जाएंगे।

वाहनों के नियमों में बदलाव

प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई फैसले लिए हैं। एनसीआर में स्वच्छ ईंधन वाले वाहन चलेंगे। इसके साथ ही एनसीआर में वाहनों के नियमों में बदलाव किया गया है।  सीएम सैनी ने बताया कि एनसीआर में सीएनजी, ईवी, गाड़ियां ही चलेंगी।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा वैश्विक व्यापार का केंद्र बन गया है।  हरियाणा को निवेश का गंतव्य बनाना सरकार का उद्देश्य है। कैबिनेट मीटिंग में औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दी गई है। मेक इन हरियाणा से प्रदेश अग्रणी बनेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. 5 लाख करोड़ के नए निवेश का लक्ष्य रखा गया है। 2026-27 की बजट की घोषणाएं पूरी हो रही हैं। 20 हजार रोजगार देना सरकार का लक्ष्य है। 9 अलग-अलग उद्योग नीतियों को मंजूरी दी गई है। उद्योग क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों को विशेष नीति के दायरे में शामिल करने को मंजूरी दी गई है।

कांग्रेस और इनेलो पर जमकर बरसे सीएम सैनी

सीएम ने कहा कि दोनों दलों कांग्रेस और इनेलो ने कभी नौकरियों में मेरिट को प्राथमिकता नहीं दी। ये मेरिट को प्राथमिकता देते तो युवाओं का विश्वास नहीं गिरता। एचपीएससी का अपना सिस्टम है, उसे कोई रोक नहीं सकता। पारदर्शिता लानी है तो ये मानना पड़ेगा। हमारे राज्य के बच्चे अन्य राज्य में नौकरी कर रहे हैं। यूपीएससी में हमारे बच्चे अव्वल आ रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: खगाड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटों भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर हो से घायल

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Haryana News: शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का हुआ ये वाला टेस्ट, रिपोर्ट आने के बाद लिए सात फेरे

Haryana News:हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा-दुल्हन ने शादी से पहले खास टेस्ट करवाया। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद दोनों ने सात फेरे लिए। दरअसल दूल्हा-दुल्हन ने एचआईवी टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद दोनों ने शादी की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast