Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: 'प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो...', सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

UP News: 'प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो...', सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान

CM Yogi on Road Namaz Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने उन्होंने कहा कि यूपी में सड़कें आने-जाने के लिए हैं, इसलिए यहां सड़कों पर नमाज बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, जिससे बाकी लोगों को दिक्क न हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्यार से मान लेंगे तो ठीक, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

सड़कों पर नमाज पढ़ने पर बोले CM योगी

दरअसल, आज CM योगी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा 'लोग मुझसे पूछते हैं कि साहब, आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं कतई नहीं होती। आप जाकर देख लो, नहीं होती। अरे सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा? क्या अधिकार है किसी को सड़क रोकने का? आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है? जहां उसका स्थल होगा, वहां जाकर करें।'

CM योगी आगे कहते है कि नमाज पढ़ने से किसी को रोका नहीं जा रहा। आप नमाज जरूर पढ़िए, लेकिन सड़कों पर नहीं। उन्होंने कहा कि नमाज शिफ्ट में पढ़िए। उन्होंने बरेली का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां जगह कम है, वहां शिफ्ट सिस्टम से नमाज अदा की जा सकती है। CM योगी ने साफ तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था सभी के लिए एक जैसी है। 

Also read: UP News: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में धधकी आग, कई लोग फंसे; मौके पर पहुंची दमकल टीम

सड़क चलने के लिए होती है

सीएम ने जोर देकर कहा कि सड़कें आम नागरिकों, मरीजों की एंबुलेंस और व्यापारियों के लिए हैं। इन्हें किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए बाधित नहीं किया जा सकता। सरकार की नजरों में सभी एक समान है। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हम सड़कों पर अराजकता फैलने नहीं देंगे। इसलिए जो लोग प्यार से मानेंगे, उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जो लोग नहीं मानेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Kurukshetra Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव रतगल में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान डेढ़ वर्षीय प्रशांत पुत्र विजयपाल व माता सीमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

UP News: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में धधकी आग, कई लोग फंसे; मौके पर पहुंची दमकल टीम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइन्स स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और 12 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान लगातार जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast