Search KhabarFast

Press ESC to close

HPSC चयनकर्ताओं पर कुमारी शैलेजा ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश के युवाओं नालायक और निकम्मा ठहराकर प्रदेश के बाहर से युवाओं की की जा रही भर्ती

HPSC चयनकर्ताओं पर कुमारी शैलेजा ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश के युवाओं नालायक और निकम्मा ठहराकर प्रदेश के बाहर से युवाओं की की जा रही भर्ती

Haryana News: हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद कुमारी शैलेजा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के जिम्मेवार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है तथा पेपर लीक की जिम्मेवारी नहीं ले रहे तथा निचले स्तर के कुछ लोगों पर कार्रवाई करके मुद्दे पर पर्दा डाला जा रहा है। वही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में एचपीएससी की नौकरियों में चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवाओं को व हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से जुड़े लोग निकम्मा व नालायक बताकर प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरी देने का काम कर रहे है। यह बात उन्होंने भिवानी में एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

कांग्रेस नेता कुमारी शैलेजा ने कहा कि देश भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही है तथा उपभोक्ताओं को कम खर्च के लिए बोला जा रहा है तथा भाजपा से जुड़े नेता व मंत्री वैकल्पिक वाहनों का प्रयोग करने का दिखावा कर रहे है। इसी प्रकार का दिखावा भाजपा नेताओं ने सफाई अभियान के दौरान भी किया था। जबकि आमजन को राहत देने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रूड ऑयल खरीदने का निर्णय अमेरिका से पूछकर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का कंट्रोल सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। देश के लिए कहां से पैट्रोल खरीदना है, कितना खरीदना है। इसका फैसला हमारा अपना होना चाहिए, तभी देश सुढृढ़ हो सकेगा। उन्होंने अमेरिका का नाम लेते हुए कहा कि भारत अमेरिका के आगे झुककर तेल खरीद के फैसले ले रहा है। जिसके चलते ऐसे क्राईसिस आए है। भारत कहां से क्या खरीदेगा, इसका फैसला अमेरिका कर रहा है। इस प्रकार के आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाए।

भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहने संबंधी ब्यान पर ुमारी शैलेजा ने कहा कि हम सीजेआई की बात पर टिप्पणी नहीं कर सकते। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। संगठन की विभिन्न इकाईयों का गठन किया जा रहा है तथा वर्तमान सरकार की खामियों को जनता के सामने कांग्रेस गिनवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पैट्रोल के बढ़े हुए दामों के चलते प्रदर्शन भी करने जा रही है। वही कांग्रेस नेता बिजेंद्र सिंह सदभावना यात्रा पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि लोगों के बीच जाना असली राजनीति है। जनता के बीच जाकर बात पार्टी की की जा रही है। इसमें राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

टीएमसी में असहमति का गहराया मामला...19 सांसदों के नाम आए सामने, पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। हाल ही में सामने आए एक असहमति पत्र ने पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast