Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: मनीषा केस में जल्द हो सकता है चौंका देने वाला खुलासा, CBI ने परिजनों को दिया भरोसा

HARYANA NEWS: मनीषा केस में जल्द हो सकता है चौंका देने वाला खुलासा, CBI ने परिजनों को दिया भरोसा

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी के चर्चित शिक्षिका मनीषा मौत मामले में जांच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मनीषा के परिजन और संघर्ष समिति मंगलवार को दिल्ली पहुंची, जहां उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। बैठक में जांच की प्रगति, जुटाए गए साक्ष्यों और आगे की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई।

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों की कमेटी दिल्ली स्थित सीबीआई अधिकारियों से मिली। इस प्रतिनिधिमंडल में मनीषा के पिता संजय कुमार, किसान नेता सुरेश कोथ, जिलाध्यक्ष मेवा सिंह आर्य, पूर्व सरपंच शिंभूराम और पूर्व सरपंच महावीर सिंह शामिल रहे। अधिकारियों के साथ यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।

बैठक के बाद मनीषा के पिता संजय कुमार ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले की जांच अंतिम चरण में है और अगले 15 से 20 दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब परिवार को सीबीआई की जांच पर भरोसा है और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

संजय कुमार के अनुसार, बैठक के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने अब तक की जांच, जुटाए गए साक्ष्यों और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा की। वहीं, परिजनों ने भी मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य और बिंदु अधिकारियों के सामने रखे। परिजनों ने सीबीआई से जांच में तेजी लाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। अधिकारियों ने उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

14 अगस्त को होगी सुनवाई

सीबीआई अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में दायर याचिका पर अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। उस दिन सीबीआई अदालत में अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करेगी। अब सभी की निगाहें आगामी सुनवाई और सीबीआई के संभावित खुलासे पर टिकी हुई हैं। फिलहाल, मनीषा के परिजन सीबीआई के आश्वासन के बाद न्याय मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब देखना होगा कि अगले 15 से 20 दिनों में जांच किस नतीजे पर पहुंचती है और क्या मनीषा मौत मामले से जुड़े सभी सवालों के जवाब सामने आ पाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया, महज 12 दिन में 3 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2026: सालाना अमरनाथ यात्रा ने इस साल इतिहास रच दिया है। यात्रा शुरू होने के सिर्फ 12 दिनों के भीतर ही तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर गई है, जो पिछले साल के मुक़ाबले लगभग 37 प्रतिशत ज़्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, मंगलवार को 26,308 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफ़ा मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही, 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,01,926 (तीन लाख एक हज़ार नौ सौ छब्बीस) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

हरियाणा के फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतिया रोड पर गांव धीड़ के समीप बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। वहीं घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Madhya Pradesh Crime: 9 बच्चों की मां ने पति की कुल्हाड़ी से की हत्या, प्रेम संबंध और मारपीट से थी परेशान

खरगोन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला पर अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast