Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में SIR अभियान को मिली नई तारीख, 24 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फॉर्म; 31 जुलाई को आएगी ड्राफ्ट सूची

Haryana News: हरियाणा में SIR अभियान को मिली नई तारीख, 24 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फॉर्म; 31 जुलाई को आएगी ड्राफ्ट सूची

Haryana News: भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व गणना प्रपत्र प्राप्त करने का कार्य 24 जुलाई तक किया जाएगा। इसके साथ ही 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रि-अरेंजमेंट कार्य को भी पूरा करना होगा जबकि ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई, 2026 को होगा।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी व इनका समाधान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि 14 जुलाई तक कुल 2,06,11,832 (99.79%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,70,05,842 (82.33%) प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। अब तक 33,36,031 (16.15%) अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत तथा डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं।

सभी मतदाताओं से अपील

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 24 जुलाई 2026 तक अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कराएं या ऑनलाइन जमा करें। अन्यथा उनका नाम 31.07.2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारम्भिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए।

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए सभी मतदाता इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं।अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ व 1950 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया, महज 12 दिन में 3 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2026: सालाना अमरनाथ यात्रा ने इस साल इतिहास रच दिया है। यात्रा शुरू होने के सिर्फ 12 दिनों के भीतर ही तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर गई है, जो पिछले साल के मुक़ाबले लगभग 37 प्रतिशत ज़्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, मंगलवार को 26,308 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफ़ा मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही, 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3,01,926 (तीन लाख एक हज़ार नौ सौ छब्बीस) श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

हरियाणा के फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रतिया रोड पर गांव धीड़ के समीप बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। वहीं घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Madhya Pradesh Crime: 9 बच्चों की मां ने पति की कुल्हाड़ी से की हत्या, प्रेम संबंध और मारपीट से थी परेशान

खरगोन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला पर अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast