Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों को बड़ी राहत! उप-श्रम आयुक्त कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा शिफ्ट

Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों को बड़ी राहत! उप-श्रम आयुक्त कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा शिफ्ट

Haryana News: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रमिकों, उद्योगों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे श्रम विभाग की सेवाएं लोगों के और अधिक निकट पहुंच सकेंगी।

विज ने बताया कि वर्तमान में  साहा औद्योगिक क्षेत्र, अंबाला छावनी के साइंस इंडस्ट्री क्षेत्र सहित जिले के अनेक हिस्सों में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इन उद्योगों में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें अपनी श्रम संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं अन्य विभागीय कार्यों के लिए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय, पंचकूला जाना पड़ता था। इससे श्रमिकों को अनावश्यक असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उप-श्रम आयुक्त, पंचकूला के कार्यक्षेत्र में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर तथा पंचकूला जिलों के सहायक श्रम आयुक्तों के कार्यालय आते हैं। इसी कड़ी में उप-श्रम आयुक्त का कार्यालय अंबाला छावनी  स्थानांतरित किए जाने से चारों जिलों के श्रमिकों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को बेहतर और सुगम प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी तथा विभागीय कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने बताया कि उप-श्रम आयुक्त का यह कार्यालय पहले से ही सरकार द्वारा स्वीकृत एवं सृजित कार्यालय है, इसलिए इसे पंचकूला से अंबाला छावनी स्थानांतरित करने के लिए न तो किसी नए पद के सृजन की आवश्यकता होगी और न ही राज्य सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दंपति की हुई मौके पर मौत,गांव में हुआ शोक का माहौल

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा हल्के के गांव बड़ौंदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक मकान की छत गिरने से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ILGIM कंपनी में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

UP News: अमेठी में प्रेम विवाह के 3 साल बाद युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने बहाने से घर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast