Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में चोरों का आतंक, दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में चोरों का आतंक, दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी के प्रमुख और व्यस्त घंटाघर चौक पर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाली नोटों की मालाएं और अन्य सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि इन दुकानों में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। पिछली घटना के बाद दुकानदारों ने शटर मजबूत करवाए और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम भी किए, लेकिन चोरों ने इस बार दीवार तोड़कर चोरी कर ली। घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। नगर व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ पूरा माल बरामद करने की मांग की है।

भिवानी के घंटाघर चौक पर हुई चोरी की इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात चोरों ने संजय ट्रेडिंग कंपनी सहित दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाली नोटों की मालाएं और अन्य सामान चोरी करके ले गए। दुकानदारों के अनुसार इस वारदात में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इन दुकानों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछली वारदात के बाद दुकानदारों ने शटर को मजबूत करवाया था और अतिरिक्त लॉक के साथ लोहे की रॉड भी लगवाई थी, लेकिन चोरों ने इस बार चोरी का नया तरीका अपनाते हुए पीछे की दीवार ही तोड़ दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। दुकानदार राहुल बंसल ने बताया कि चोर दुकान में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को घुमा गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि एक कैमरे में एक संदिग्ध का चेहरा कुछ हद तक दिखाई देने की बात भी सामने आई है। दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों को पकड़ने और चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घंटाघर चौक जैसे मुख्य बाजार में बार-बार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। पहले भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसका अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस को चालान काटने पर अधिक जोर देने की बजाय शहर में चोरी और अपराध रोकने पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार मंडल की मांग है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ पूरा माल दुकानदारों को वापस दिलवाया जाए।

वहीं व्यापारी नेता जेपी कौशिक ने भी घटना पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदार पहले भी चोरी की वारदात का शिकार हो चुका है। पिछली चोरी के मामले में कई बार पुलिस अधिकारियों से मुलाकात और कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन आज तक उस मामले का खुलासा नहीं हुआ। अब दोबारा उसी व्यापारी को निशाना बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जब शहर के मुख्य चौराहे पर ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं तो दूसरे बाजारों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। जेपी कौशिक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद नहीं करवाया गया तो व्यापारी बाजार बंद करवाने के साथ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

घंटाघर चौक जैसे व्यस्त और प्रमुख स्थान पर दो दुकानों में दीवार तोड़कर हुई चोरी की इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और नोटों की मालाओं सहित चोरी हुए पूरे सामान की बरामदगी की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का कितनी जल्दी खुलासा कर पाती है और व्यापारियों को उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलवा पाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हांसी रोडवेज का सिस्टम पंचर! 69 में से 24 बसें खराब, चंडीगढ़-गुरुग्राम समेत कई रूट प्रभावित

Haryana News: हरियाणा के हांसी रोडवेज डिपो की बदहाल व्यवस्था ने परिवहन सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। हांसी डिपो में कुल 69 बसें हैं, लेकिन इनमें से 24 से ज्यादा बसें तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि बस स्टैंड पर सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं, चंडीगढ़, गुरुग्राम और पानीपत जैसे बड़े शहरों के लिए बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जी.कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, आनंद मोहन की रिहाई अवैध, तुरंत सरेंडर का आदेश

Anand Mohan Supreme Court: जेडीयू के बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अब उनकी बाकी पूरी जिंदगी जेल में ही गुजरेगी। गोपालगंज के तत्कालीन डीएम और IAS अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में कोर्ट ने उनकी रिहाई को गलत करार दिया है। जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-टिहरी-पौड़ी समेत कई जिलों के SSP बदले

Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन ने मंगलवार (25 नवंबर 2026) को भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण / तैनाती आदेश जारी किए हैं। आदेश गृह अनुभाग-1 से सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast