PM Modi Constitution Day: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के जरिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी के हक छीनने, महिला आरक्षण कानून को अटकाने और अनुच्छेद 356 का गलत इस्तेमाल कर चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने का आरोप लगाया।पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद अब खत्म हो चुका है। उन्होंने एक बार फिर 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल करते हुए विरोधियों पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि नक्सलवाद खत्म होने से सबसे गरीब लोगों को भी बिना डर के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने का मौका मिला है। अब सिर्फ कुछ 'दिमागी नक्सली' बचे हैं, जो भारत की तरक्की को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा दावा
प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ओबीसी आरक्षण को घटाकर मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान बनाने वाले अन्य लोग मुस्लिम आरक्षण के सख्त खिलाफ थे।
Also read: PM Modi on Constitution Day: 'लोकतंत्र की अनमोल धरोहर...', संविधान दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश; बाबासाहेब अंबेडकर को किया नमन
50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
पीएम मोदी ने संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महिलाओं को भी याद किया और महिला आरक्षण को लेकर अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस विधेयक को रोका है, इसलिए मुख्य विपक्षी पार्टी अब 'विरोध पक्ष' नहीं बल्कि 'अवरोध पक्ष' बन गई है।वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आ गए हैं। पीढ़ियों से चले आ रहे अभावों से मुक्त होकर करोड़ों माता-पिता अब अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का सपना देख सकते हैं।