Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है और इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है।

25 फीट के सूप में दिखा छठ का प्रसाद

छठ महापर्व के मौके पर अदाणी ग्रुप ने भी अपनी भागीदारी निभाई है। कंपनी की ओर से पटना के दीघा घाट पर दुनिया के सबसे बड़े सूप को लगाया गया है। इसकी ऊंचाई 25 फीट है। इसे तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा है। इस विशाल सूप में छठ पूजा के दौरान चढ़ाए जाने वाले प्रसाद और पूजन सामग्री को भी दर्शाया गया है। घाट पर आने वाले लोग इस अनोखे सूप को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

Also read: 52.54 करोड़ की लागत से बन रहा संपर्क पथ, पटना साहिब स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

सेल्फी पॉइंट और सैंड आर्ट भी बना आकर्षण

अदाणी सीमेंट ने दीघा घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिकृति के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाया है। इसके अलावा सैंड आर्ट के जरिए छठ व्रतियों और इस महापर्व की परंपराओं को दिखाया गया है। कंपनी का कहना है कि 25 फीट के इस विशाल सूप को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। रिकॉर्ड में दर्ज होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप बन सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! 8 नए एलिवेटेड कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, इन रुट पर मिलेगी राहत

Gurugram 8 Elevated Corridor: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में आठ एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इससे दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद से लेकर अलवर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है। सोहना रोड, हीरो होंडा चौक से लेकर राजीव चौक तक ये एलिवेटेड रोड बनाए जा रहे हैं। गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने और प्रदूषण की तस्वीर बदलने में ये कॉरिडोर बेहद फायदेमंद होंगे।

कालाढूंगी में CM धामी का बड़ा ऐलान! नारी शक्ति सम्मान में महिलाओं को किया सम्मानित, कर दीं 6 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेल, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि मातृशक्ति की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast