Haryana News: हरियाणा के करनाल सीआईए-1 को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 8 अवैध हथियार, 30 जिंदा कारतूस और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनके निशाने पर पंजाब और हरियाणा में बड़ी घटना को अंजाम देना थे।
करनाल सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कूटेल नेशनल हाईवे से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 8 अवैध हथियार और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलानौर निवासी जतिन और पवन, खरखौदा निवासी राहुल तथा पानीपत के शहरमालपुर निवासी नवदीप और कपिल के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में परमीत नाम का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Also read: हरियाणा के इंद्री में शादी के कुछ समय बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यह गैंग गोल्डी बर के टच में भी है, शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि ये पंजाब और हरियाणा के रोहतक में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य खुलासे किए जा सकें।