Haryana News: हरियाणा के अंबाला के गांव धंन्योड़ा में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब गांव के खेत में खुले 250 फ़ीट गहरे बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद लोगों ने तुरंत अंबाला पुलिस को इस बात की सूचना दी। इसके बाद अंबाला पुलिस के अधिकारी, सेना के जवान और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची।
यह गांव मोहड़ा के बीचो-बीच पड़ता है। मौके पर पहुंचे अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह की है। जहां गांव का 4 वर्षीय बच्चा निरवैर सिंह अपने पिता के साथ खेतों में काम कर रहा था। तभी दादा के पास खाना लेकर आया था। जिसके बाद बच्चा वहां बने ढाई सौ फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलते ही बचाव दल की टीम में मौके पर पहुंच गई हैं और बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और बच्चे को बचाने के लिए सभी की जान से प्रयास में जुटे हुए।
वहीं मौके पर मौजूद बोरवेल में गिरे बच्चें के मामा ने बताया कि उनका भांजा निरवैर सिंह अपने पिता के साथ खेतों में काम कर रहा था। दादा के लिए खाना लेकर आया था। जिसके बाद पिता के साथ काम करने वालों साथी ने बताया कि बच्चा अचानक बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए और पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई। उनका कहना है जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम सूचना मिलते ही मौके पहुंच गई। और उम्मीद है कि जल्दी में बच्चों को निकाल लेंगे।