Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, 3 गैंगस्टर किए गिरफ्तार; आधुनिक हथियार और 6 लाख नकदी बरामद

Haryana News:  हरियाणा के सिरसा में पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, 3 गैंगस्टर किए गिरफ्तार; आधुनिक हथियार और 6 लाख नकदी बरामद

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब की कुख्यात बच्चा गैंग के सक्रिय गैंगस्टर को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 81 जिंदा कारतूस और 6 लाख रुपए की ब्लैक मनी बरामद की है।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे । पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डबवाली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (एचआर-22-एम-0014) में सवार तीन युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 81 जिंदा कारतूस तथा 6 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई।

Also read: हरियाणा में बड़ी साजिश नाकाम, करनाल में 8 अवैध हथियार और 30 कारतूस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा निवासी छोटी बामनिया, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना (पंजाब), विकास देहड़ निवासी जोड़कियां, जिला सिरसा तथा अंकुश निवासी मंगाली, जिला हिसार के रूप में हुई है।डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा पंजाब की बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, धमकी समेत करीब 40 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पीछले 13 सालों से पंजाब की जेल में बंद है और फिलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान हथियारों की सप्लाई चेन,बरामद नकदी के स्रोत, गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित आपराधिक साजिश के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है तथा मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नारनौल के DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की सिफारिश पर की गई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नारनौल के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़क विकास को नई रफ्तार, 7 हजार करोड़ की योजना को मंजूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

Uttarakhand News: उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार दून जनपद में थीमैटिक (विषय-आधारित) तरीके से विशेष प्रजातियों के पौधे लगाकर ईको-टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast