Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में पुलिस ने IB के सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, उद्योगपतियों को गैंगस्टरों के नाम पर दिलाता था धमकी

Haryana news : हरियाणा में पुलिस ने IB के सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, उद्योगपतियों को गैंगस्टरों के नाम पर दिलाता था धमकी

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फरीदाबाद के उद्योगपतियों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर धमकी दिलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में तैनात सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी सिकंदर फरीदाबाद के मोटूका नगला गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उद्योगपतियों को गैंगस्टरों के जरिए धमकी दिलाने की साजिश में शामिल था। पुलिस ने आरोपी सिकंदर को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार,  फरीदाबाद पुलिस इस मामले में पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले सेक्टर-9 निवासी दीपक गोयल को उद्योगपतियों को धमकी दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक फरीदाबाद के करीब 8 से 10 उद्योगपतियों को धमकी दी जा चुकी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्दी करवा लें ये जरूरी काम

Family ID Update: हरियाणा वासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में

Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में आज बुधवार को तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की फतेहाबाद से अमृतसर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने फतेहाबाद से अमृतसर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast