Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में 121 करोड़ रुपये में बिका लग्जरी फ्लैट, DLF के ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड

Haryana News: गुरुग्राम में 121 करोड़ रुपये में बिका लग्जरी फ्लैट, DLF के ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में लग्जरी रियल एस्टेट बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में DLF अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ में एक निवेशक ने 121 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदकर सुर्खियां बटोर ली हैं। यह डील गुरुग्राम की सबसे चर्चित और महंगी रियल एस्टेट डील्स में शामिल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, निवेशक मधुसूदन ने यह फ्लैट टावर-1 की 20वीं मंजिल पर खरीदा है। फ्लैट का सौदा करीब 1.93 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से हुआ है, जो देश के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फ्लैट का कुल क्षेत्रफल 8044 वर्ग फुट है, जिसमें 1810 वर्ग फुट की विशाल बालकनी भी शामिल है। अत्याधुनिक सुविधाओं और लग्जरी डिजाइन से लैस यह अपार्टमेंट गुरुग्राम के सबसे महंगे फ्लैट्स में गिना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शहर का दूसरा सबसे महंगा फ्लैट है।

कई हाई-प्रोफाइल खरीदारों को किया आकर्षित

इससे पहले भी DLF के इस प्रोजेक्ट ने कई हाई-प्रोफाइल खरीदारों को आकर्षित किया है। हाल ही में दिल्ली के एक बड़े कारोबारी ने इसी प्रोजेक्ट में लगभग 380 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे थे। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने भी करीब एक साल पहले यहां लगभग 69 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में खुलेंगी 52 आधुनिक कृषि लैब, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में राज्य में किसानों की कृषि भूमि में नाईट्रोजन की जांच करने के लिए 28 लाख रुपए की लागत से आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई।

Haryana News: अवैध लिंग जांच पर हरियाणा का बड़ा एक्शन, नेटवर्क तोड़ने के लिए यूपी से मांगा सहयोग

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवैध लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अंतर्राज्यीय सहयोग को मजबूत करने की पहल की है। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग की पहल की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast