Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) फरीदाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना BPTP, फरीदाबाद में तैनात जांच अधिकारी (IO) जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद में दर्ज की गई है।
Also read: Haryana News: गुरुग्राम में 121 करोड़ रुपये में बिका लग्जरी फ्लैट, DLF के ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड
क्या था मामला
इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपी जांच अधिकारी ने उसके विरुद्ध दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने तथा उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले ही ₹20,000 रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष ₹20,000 की मांग कर रहा था।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।