Search KhabarFast

Press ESC to close

उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने कार्यालय में दबोचा

उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने कार्यालय में दबोचा

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के उचाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में की गई। जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने ACB को शिकायत दी थी कि नगर पालिका सचिव उसके 16 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि का बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि सचिव ने बिल पास करने के लिए कुल राशि का 2 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप लगाने की योजना बनाई।

ACB अधिकारियों ने रंगे हाथो पकड़ा 

शिकायत सही पाए जाने पर ACB की टीम ने ठेकेदार को निर्धारित राशि के साथ नगर पालिका कार्यालय भेजा। जैसे ही सचिव अशोक डांगी ने 32 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात ACB अधिकारियों ने मौके पर छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सचिव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ACB अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल है।

ट्रैप लगाकर किया आरोपी को गिरफ्तार 

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार ने आज ही ACB को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो नागरिक तुरंत इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

आरोपी सचिव के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

फिलहाल ACB की टीम आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे सरकारी विभागों में साफ-सुथरे कामकाज को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

Also read: Haryana News: KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में खुलेंगी 52 आधुनिक कृषि लैब, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में राज्य में किसानों की कृषि भूमि में नाईट्रोजन की जांच करने के लिए 28 लाख रुपए की लागत से आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई।

Haryana News: गुरुग्राम में 121 करोड़ रुपये में बिका लग्जरी फ्लैट, DLF के ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में लग्जरी रियल एस्टेट बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में DLF अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ में एक निवेशक ने 121 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदकर सुर्खियां बटोर ली हैं। यह डील गुरुग्राम की सबसे चर्चित और महंगी रियल एस्टेट डील्स में शामिल हो गई है।

Haryana News: अवैध लिंग जांच पर हरियाणा का बड़ा एक्शन, नेटवर्क तोड़ने के लिए यूपी से मांगा सहयोग

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवैध लिंग जांच के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अंतर्राज्यीय सहयोग को मजबूत करने की पहल की है। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग की पहल की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast