Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर हुई फायरिंग, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक के महम से कांग्रेस MLA बलराम दांगी के कार्यालय पर शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में चार गोलियां चली। जिसमें से दो गोली कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे के आर-पार हो गई, जबकि दो एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गई। महम पुलिस जांच के लिए आसपास के CCTV कैमरों की जांच कर रही है।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की हरिद्वार से डबवाली जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

घटना की सूचना मिलते ही विधायक बलराम दांगी ने कार्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रदेश में सियासी तौर पर महम हलका अहम रहा है। हलके को न केवल 1990 के महम कांड से जाना जाता है, बल्कि ताऊ देवीलाल भी 80 के दशक में हलके से विधायक बनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। खुद आनंद सिंह दांगी कई बार विधायक बने।

जानकारी के लिए बता दें की पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बेटे बलराम दांगी ने मैदान में उतारा। बलराम जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कस्बे में मुख्य मार्ग पर कार्यालय खोल रखा है, जिसके ऊपर कांग्रेस कार्यालय महम लिखा हुआ है।

सुबह विधायक को सूचना मिली कि किसी ने कार्यालय के दरवाजे पर गोली चलाकर शीशे तोड़ दिए हैं। मामले की सूचना पाकर महम पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक बलराम दांगी से बातचीत की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

‘साहब... अब तो जिंदा मान लो’, 80 साल के बुजुर्ग सरकारी रिकॉर्ड में मृत, 3 महीने से काट रहे दफ्तरों के चक्कर

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड की एक गलती ने 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरजन सिंह की परेशानी बढ़ा दी है। सुरजन सिंह के मुताबिक, सरकारी पेंशन रिकॉर्ड में उनकी मौत 26 मार्च 2025 को दर्ज है, जबकि वह जीवित हैं और अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहे हैं। रिकॉर्ड में खुद को मृत दिखाए जाने के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

Haryana News: सोनीपत में डेयरी में लगी भीषण आग, टला गया बड़ा हादसा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में रविवार देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महावीर डेयरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से हुई और देखते ही देखते आग दुकान तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast