Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में अधूरे विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, गांवों में सफाई, खेल सुविधाओं और सामुदायिक ढांचे को किया जाएगा मजबूत

Haryana News: हरियाणा में अधूरे विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, गांवों में सफाई, खेल सुविधाओं और सामुदायिक ढांचे को किया जाएगा मजबूत

Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की कि जोंधन खुर्र्द गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित होगी और सुनियोजित विकास के साथ तैयार की जाएगी। सरकार की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जोंधन खुर्र्द एक मिनी शहर के रूप में विकसित होगा, जहां बेहतर सडक़ें, जल निकासी व्यवस्था, पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ वातावरण तथा अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।    

विकास एवं पंचायत  मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेशभर में साढ़े तीन सौ से अधिक इंडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ गांवों में लाइब्रेरी, महिला संस्कृति केंद्र और आधुनिक व्यायामशालाएं स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने ग्राम पंचायत जोंधन खुर्द की मांग पर गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण तथा फिरनी को पक्का करने और जरनल चौपाल की मुरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Also read: 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

कृष्ण लाल पंवार ने बताया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में मंत्री ने मतलौडा और पानीपत क्षेत्र के स्टेडियमों एवं व्यायामशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी खेल परिसरों में कमियां या अनियमितताएं मिलें, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था भी इसी सोच का हिस्सा है ताकि पंचायतें सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बना सकें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार दिए गए हैं और वे अपने स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से नौल्था और मतलौडा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नौल्था में नागरिक सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है और जो भी परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

 मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जोंधन खुर्द में बनने वाली आधुनिक रिहायशी कॉलोनी गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। आने वाले समय में यह क्षेत्र मिनी शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक अधूरी परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर गरजेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने दिया आदेश

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के पू्र्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी ने सीनियर नेता आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन का आदेश दिया है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर एक्शन को हरी झंडी दे दी है।

Haryana News: हरियाणा में ई-वाहन खरीदना होगा आसान, सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण कम करने के लिए ई-वाहन नीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, कारों तथा टाटा मैजिक जैसे ई-वाहनों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी सीधे लाभार्थी को देने की व्यवस्था की जाए, ताकि खरीदारों को वाहन खरीदते समय ही सब्सिडी का लाभ मिल सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast