Sawan ka Mahina: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से सारे कष्टों का नाश होता है और साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस महीने में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आर्शीवाद पाने के लिए व्रत रखते है और उनका जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान पूजा में बेलपत्र को शामिल करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इसके अलावा आप उनके मनपसंद पौधों को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव को आप बेलपत्र के अलावा कुछ और पौधे भी अर्पित कर सकते हैं।
सावन में करें इन पौधों की पूजा
बता दें, इस सार सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। इस दौरान शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के साथ आर इन 3 पवित्र पौधों को अर्पित कर सकते हैं। इन पौधों को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर इन पौधों को अर्पित करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और महादेव की कृपा बनी रहती हैं।
Also read: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के अनोखे रहस्य, जिन्हें देखकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग
बेलपत्र का पौधा
भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र को शामिल करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है। दरअसल, बेल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास होता है। इसलिए सावन के पवित्र महीने में बेलपत्र के पौधे की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।
आक का पौधा
सावन के महीने में बेलपत्र के अलावा आक के पौधे की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आक के पौधे को मदार के पौधे के नाम से भी जाना जाता है। सावन में इस पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान शिव भी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
शमी का पौधा
इसके अलावा शिवलिंग पर शमी का पौधा अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में शमी के पौधे की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों का नाश करते है।