Search KhabarFast

Press ESC to close

17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

Haryana News:हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को जींद आगमन हरियाणा के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। प्रधानमंत्री जींद की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। उन्होंने कहा कि जींद में पहली बार इको फ्रेंडली रैली होगी, जिसको लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश है।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज हरियाणा देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल है। जींद से गोहाना होते हुए सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का प्रतीक है।

हरियाणा बनेगा हाइड्रोजन हब-श्याम सिंह राणा

हाइड्रोजन ट्रेन के माध्यम से हरियाणा देश के हाइड्रोजन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा हरियाणा प्रदेश में रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की निरंतरता को दर्शाता है। रेल, सडक़, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एक साथ बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने से हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में तेजी आएगी।    

Also read: Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

पीएम मोदी के काम का तारीफ 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल घोषणाओं तक सीमित रहने वाले नहीं है, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने में विश्वास रखते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा आधुनिक आधारभूत ढांचे, पारदर्शी प्रशासन और सुशासन का मॉडल बन रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा विकास, विश्वास और जनभागीदारी का बड़ा संदेश देगी। यह दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा, जब प्रदेश को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसरों की सौगात मिलेगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार में ‘खेत बचाओ अभियान’ को मिलेगी गति, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने टिकाऊ खेती और किसान समृद्धि पर दिया जोर

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेत बचाओ अभियान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के माननीय कृषि मंत्रीगण ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

Bihar News:पटना में मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज पर कार्रवाई, 160 खराब पिज्जा स्क्रीन नष्ट, 14 दिन का अल्टीमेटम

Bihar News:बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के आउटलेट्स का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। 17 अक्टूबर 2026 को हुई इस कार्रवाई के दौरान डोमिनोज के दो आउटलेट्स से करीब 160 खराब पिज्जा स्क्रीन बरामद किए गए, जिन्हें मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही

महासप्तमी पर मां दुर्गा के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बिहार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मून क्लब, जगदेव पथ स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति, बोरिंग रोड पर कृष्णा अपार्टमेंट के सामने भद्र काली मंदिर पूजा समिति

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast