Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के पू्र्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी ने सीनियर नेता आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन का आदेश दिया है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर एक्शन को हरी झंडी दे दी है।
रामपुर में आजम की जौहर यूनिवर्सिटी में चालीस भवन बने हैं। जिनमें सिर्फ दो का नक्शा पास है। 38 भवन अवैध हैं, जिन्हें गिराने का आदेश हुआ है।
विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने का आदेश
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1937 की धारा के तहत की गई है। आदेश में विस्तृत सुनवाई और दस्तावेज की परीक्षण के बाद यूनिवर्सिटी के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों को अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा गया है। जिसके बाद ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए हैं।
Also read: चंपत राय की जगह कौन होगा राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव,रेस में 3 बड़े नाम आए सामने
अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इस के तहत मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण की जांच में क्षेत्रीय अवर अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 8 जुलाई को अपना जवाब दाखिल किया। 15 जुलाई को व्यक्तिगच सुनवाई भी हुई। जिसमें विश्वविद्यालय और विकास प्राधिकरण दोनों पक्षों के अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।