Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार में ACB की बड़ी कार्रवाई, अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हिसार में ACB की बड़ी कार्रवाई, अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल सेवाएं मंडल में जिलेदार के पद पर तैनात राजेश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राजेश कुमार बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कृषि भूमि पर विकसित की गई कॉलोनी के लिए सीओओ तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह रिश्वत नहीं, सरकारी फीस थी और उसकी रसीद भी दी जाती है। मामले में ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीबी हांसी के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आर्य नगर निवासी राकेश कुमार ने विभाग को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि गांव में राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के समीप कृषि भूमि पर कॉलोनी विकसित की गई है। इस जमीन के लिए नहरी सिंचाई व्यवस्था से संबंधित सीओओ बनवाने को लेकर हिसार स्थित नहरी विभाग में आवेदन किया गया था। इस आवेदन की प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ा काम जिलेदार राजेश कुमार के जिम्मे था।

 

 

 

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में गैंगस्टर मैनपाल की शादी, कंबोडियाई मेटाचान बनी दुल्हन; 500 मेहमान हुए शामिल

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में 45 वर्षीय मैनपाल की शादी दुलीना स्थित फार्म हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। विवाह समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मैनपाल ने कंबोडिया की मेटाचान के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कीं। समारोह को देखते हुए फार्म हाउस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बताया गया कि मैनपाल को सुबह करीब 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था और शादी में करीब 500 मेहमानों ने शिरकत की। मैनपाल के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं, जबकि उसके पिता का निधन हो चुका है और मां परिवार के साथ हैं।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह! पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी काटा गला

UP News: यूपी के सहारनपुर नानौता के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में उस समय हड़कम मच गया, जब पति ने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पति ने खुदका भी गला कटा। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों सीएचसी उपचार के लिए ले गए। जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पति का इलाज किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast