Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 10 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला और गुरुग्राम में एंटी-टेररिज्म स्क्वाड के पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं।
क्षेत्राधिकार कैसे बंटेगा?
- एटीएस पंचकूला: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी
- एटीएस गुरुग्राम: सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
अब आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच इन विशेष पुलिस थानों में होगी। हरियाणा को और सुरक्षित बनाने की तरफ एक मजबूत कदम।