Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पानीपत में SBI के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस की 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के गोली लगने से घायल हो गए। और पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को पुलिस सिविल अस्पताल लेकर गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को दिन के समय 1 आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर 2 और बदमाशों को पुलिस पकड़ने गई थी। जिस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोलियां लगी।
जानकारी के लिए बता दें कि गत 1 जून की रात करीब 11:30 बजे हर्षद कुमार पर हमला हुआ था। यह घटना पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में सेक्टर-25 स्थित मित्तल मॉल के पीछे हुई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उनसे लुटपाट की था। बदमाशों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और पर्स छीन लिया था। बदमाशों के इस हमले से घायल हर्षद कुमार घायल हो गए जिन्हे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बीते शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
जैसा की पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश सचिन के बांए पैर में गोली लगी। जबकि नवीन निवासी सुभाष नगर तहसील कैंप के दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो फायर किए थे। जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से 9 गोलियां चलाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों पर पहले भी 3-3 मुकदमे लूट के दर्ज हैं।