Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के जींद में 44 हजार की रिश्वत लेता चालक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा के जींद में 44 हजार की रिश्वत लेता चालक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश को दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

क्या था मामला 
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि सिविल अस्पताल जींद में कार्यरत चालक जगदीश उसके दिव्यांग प्रमाण पत्र के रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी जगदीश को शिकायतकर्ता से ₹44,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। यह ट्रैप कार्रवाई एसीबी यूनिट सिरसा के नेतृत्व में की गई।

ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य भ्रष्टाचारियों के मन में कानून का भय स्थापित करना : ए.एस. चावला

एसीबी प्रमुख ए एस चावला ने कहा कि लगातार की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में लाना ही नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना भी है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के मन में कानून का भय बना रहे और वे यह समझ लें कि जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में एसीबी पूरी गंभीरता एवं दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा महिला आयोग के सदस्यों की हुई नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा महिला आयोग के सदस्यों की नई नियुक्तियां की है।

Haryana news : हरियाणा में ऑनलाइन गाय भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू, फेसबुक पर पोस्ट करके करता था ठगी

Haryana news : श्री गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए

सीएम धामी ने उठाई हिमालयी राज्यों की आवाज, नीति आयोग में विशेष सहायता की पैरवी

Uttarakhand News: राजधानी दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयी राज्यों के लिए विशेष सहायता और अलग विकास नीति की जोरदार पैरवी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समेत सभी पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां, जलवायु संबंधी चुनौतियां और विकास की जरूरतें मैदानी राज्यों से पूरी तरह अलग हैं, इसलिए इनके लिए विशेष प्रावधान और अलग दृष्टिकोण अपनाया जाना आवश्यक है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast