Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के धारूहेड़ा में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे; 2 की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के धारूहेड़ा में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे; 2 की हालत गंभीर

Rewari Blast News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा मे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओम नगर मोहल्ले में स्थित एक कमरे में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि साथ में स्थित परचून की दुकान की दीवार भी गिर गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हादसे में 4 लोग झुलस गए, जिन्हें रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य दो का इलाज रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों की पहचान एमपी के रहने वाले मनु मंसूरी व बिहार के रहने वाले अभय, विनय व चंदन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया। जबकि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण हुआ। हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी डॉक्टर दीपक धनखड़ ने बताया कि चार लोग बर्निंग केस के साथ आए थे, जिनमें से दो को 70% से ज्यादा बर्निंग थी, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, दो का इलाज किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की ओर से उन्हें व्हिप के कथित उल्लंघन और सत्ता पक्ष के साथ नारेबाजी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस हरियाणा कांग्रेस के चीफ व्हिप बीबी बत्रा की ओर से भेजा गया है।

यूपी में पंचायत सहायकों का मानदेय 6 से बढ़कर 9 हजार, राजभर बोले- अब प्रधान-सचिव नहीं हटा सकेंगे

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायकों के लिए बड़ी खबर है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है।

Uttarakhand News: किशाऊ बांध परियोजना को लेकर बढ़ी उम्मीद, 5 राज्यों को मिलेगा सिंचाई-पेयजल का लाभ, CM धामी ने कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किशाऊ बांध परियोजना से इन राज्यों की सिंचाई और पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है। परियोजना के पूरा होने से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast