Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष छात्र आंदोलन को दे रहा राजनीतिक रंग

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष छात्र आंदोलन को दे रहा राजनीतिक रंग

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा दौरे के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला किया। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को विपक्षी दल राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की भ्रामक राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आयोजित नीट और कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सहित अन्य सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी जमीन खो चुके हैं और अब छात्रों के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं को युवाओं की चिंता नहीं है, बल्कि वे हर मुद्दे को राजनीति से जोड़कर माहौल खराब करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और योग्य युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Also read: Haryana News: भाजपा सरकार को दिग्विजय चौटाला की चेतावनी, कहा- जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और वहां की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम में सामने आए कुछ मामलों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आज युवाओं की चिंता करने का दावा कर रहे हैं, उनके शासनकाल के रिकॉर्ड सभी के सामने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता के हित में कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वे केवल भ्रम और विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के सिरसा के किन्नू की बढ़ी शान, GI टैग पर CM सैनी ने किसानों से की खास अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का किन्नू ऐसा पहला फल है जिसे जीआई टैग मिला है। इस जीआई टैग से सिरसा के किन्नू की पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे किन्नू के उत्पादन और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए इस पहचान को बरकरार रखें। जीआई टैग से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को जीआई टैग मिलने पर बधाई  भी दी।

Haryana News: भाजपा सरकार को दिग्विजय चौटाला की चेतावनी, कहा- जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे

Haryana News: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र को जंतर-मंतर बनाकर युवाओं की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाई जाए। बुधवार को दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में युवाओं के साथ सिरसा स्थित टाउन पार्क में स्थापित जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast