Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में बड़ा धमाका, LPG सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर घायल

Haryana News: यमुनानगर में बड़ा धमाका, LPG सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर घायल

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में सलेमपुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां गैस ट्रांसफर के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना में बच्चों समेत 10 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

यह हादसा यमुनानगर के सलेमपुर गांव में हुआ। जहां गैस ट्रांसफर के दौरान सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से घर की दीवारें ढह गई और पूरे घर में आग लग गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि इलाके में मची अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे में बच्चों समेत 10 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

एक ही परिवार पर बरपा कहर 

हादसे में घायल हुए लोग एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायलों का सिविल अस्पताल जगाधरी में इस चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोनीपत में फंदे से लटके मिले फॉर्म संचालक और महिला के शव, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: सोनीपत के राठधाना रोड स्थित मुनमुन फॉर्म हाउस के गेस्ट रूम में फॉर्म हाउस संचालक और महिला ने के शव फंदे से लटका मिला। दोनों मृतक की पहचान सुमेश स्वामी और रूबी नाम के महिला के तौर पर हुई है।

HARYANA NEWS: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार मामले में की प्रेस कॉन्फ्रेस, कही ये बड़ी बातें

HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार में दुष्यंत चौटाला ने सीआईए पर कई गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा नेताओं के घर में घुसकर सीआईए पुलिस ने बदतमीजी की। यहां तक कि महिला अध्यक्ष के घर बिना महिला पुलिस कर्मी के सीआईए वाले पहुंचे और उनकी पर्सनल अल्मारियों में जाकर ताकझाक की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने छात्रों की आवाज उठाई और वहां एक-दो गमले टूटे थे। क्या अब नायब सैनी की पुलिस गमले तोड़ने पर भी रात को 12 बजे घरों में घुसकर गिरफ्तारी करती है।

कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, जनसुनवाई शुरू

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें