Search KhabarFast

Press ESC to close

अवैध संबंधों की आंच में जली रिश्तों की डोर, बहन ने प्रेमी संग मिलकर कराई भाई की हत्या, मासूम के खुलासे से बेनकाब हुआ खौफनाक सच

अवैध संबंधों की आंच में जली रिश्तों की डोर, बहन ने प्रेमी संग मिलकर कराई भाई की हत्या, मासूम के खुलासे से बेनकाब हुआ खौफनाक सच

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गईऔर इस साजिश में उसकी ही बहन के शामिल होने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे मामले का खुलासा एक मासूम बच्चे के बयान से हुआ।

जानकारी के अनुसारकुसमरा के वार्ड नंबर 5 निवासी पूजा दुबे बीते मंगलवार सुबह अपने मायके गई थीं। उसी दिन शाम को उनका भाई करन मिश्रा (25)निवासी करथिया थाना मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), उन्हें छोड़ने कुसमरा आया था। लेकिन देर रात तक करन के घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूजा ने परिजनों को गुमराह करते हुए कहा कि करन निकल चुका है और जल्द घर पहुंच जाएगा। जब काफी देर तक कोई खबर नहीं मिलीतो मृतक के भाई मोहित ने कुसमरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई।

मासूम की जुबान बना सबसे बड़ा सबूत

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पूजा के बेटे रितिक दुबे ने सच्चाई उजागर कर दी। बच्चे ने बताया कि रात करीब 12 बजे जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसने घर के अंदर ही उसके मामा करन मिश्रा को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद शव को अपने साथ ले गया। बच्चे ने यह भी बताया कि उसकी मां ने इस वारदात में आरोपी का साथ दिया।

Also read: UP NEWS: संभल में प्लानिंग के तहत पिता-पुत्र की हत्या, पांच दिन बाद जंगल में मिला शव

कबूली हत्याझाड़ियों से मिला शव

बच्चे के बयान से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी अरुण कुमारकुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमारस्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इसी बीच मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर उसका शव ग्राम धर्मगदपुर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताए गए स्थान से शव बरामद कर लियाजिसके सिर में गोली का निशान मिला। मृतक करन मिश्रा के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे, जिनके चलते इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैलेकिन इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों में गिरती संवेदनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रिश्तों का हुआ खून...भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई फरार

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोदीपुर दनियालपुर गांव में भाभी से कथित प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS समेत कई अधिकारियों के कार्यभार बदले

शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

UP News: फिरोजाबाद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 9 महीने...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और उनके करीबी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें