Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

Haryana News: बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

Haryana News: हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने झज्जर जिला के गांव मुनीमपुर में कुएं में जहरीली गैस के कारण चार लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को गांव मुनीमपुर पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से मिलने वाली सभी पात्र सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि गांव मुनीमपुर में एक बछड़े को बचाने के प्रयास के दौरान कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

Also read: Haryana News: राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में हरियाणा का विजन पेश, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया भविष्य का खाका

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बंद कुओं, सीवर, टैंक अथवा अन्य संकरे स्थानों में बिना सुरक्षा उपकरणों और गैस परीक्षण के प्रवेश करना अत्यंत जोखिम भरा होता है। ऐसे स्थानों में जहरीली गैस की मौजूदगी कई बार दिखाई नहीं देती, लेकिन कुछ ही क्षणों में जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी कुएं, टैंक या सीवर में कोई व्यक्ति अथवा पशु फंस जाए तो बिना सुरक्षा उपाय अपनाए स्वयं अंदर उतरने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस अथवा संबंधित बचाव एजेंसियों को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान बेहद जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नीट मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, खजान दास बोले- देश का भविष्य प्राथमिकता

Uttrakhand News:भाजपा ने छात्र हित में पीएम मोदी द्वारा नकल के खिलाफ लिए जा रहे कड़े ऐक्शन और फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा का पुरजोर स्वागत किया है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकारों की प्राथमिकता देश का भविष्य है और विपक्ष की मंशा उसका राजनीतिकरण है।

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने रद्द की दो परीक्षाएं, पेपर लीक मामले में प्रोफेसर पर 7 साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU), देहरादून ने पेपर लीक के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्तमान सेमेस्टर की दो परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast