Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में दुस्साहस! नौकरानी पर चढ़ाई कार, मृत घोषित होने पर शव को पार्किंग में छोड़ भागी महिला

Haryana News: गुरुग्राम में दुस्साहस! नौकरानी पर चढ़ाई कार, मृत घोषित होने पर शव को पार्किंग में छोड़ भागी महिला

Haryana News: गुरुग्राम से एक बार फिर दुस्साहास का मामला सामने आया है। सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सलिया सोसाइटी में घर की पार्किंग में आराम कर रही नौकरानी की थार की चपेट में आने से जान चली गई। हादसे के बाद थार चालक महिला घायल को अस्पताल ले गई लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 57 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली हैं। वह सोसाइटी के एक फ्लैट में घरेलू काम करती थीं। मंगलवार यानी 14 जुलाई की शाम वह काम खत्म करने के बाद घर की पार्किंग में लेटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लोर की पार्किंग में महिला लेटी हुई थी। इसी दौरान सोसाइटी में रहने वाली एक महिला अपनी थार को रिवर्स कर रही थी। गाड़ी चलाते समय पार्किंग में सो रही महिला दिखाई नहीं दी और वाहन उसके ऊपर चढ़ा दी। हालांकि, हादसे की जानकारी होने पर महिला ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद गुड्डी को मृत घोषित कर दिया।

शव को दोबारा पार्किंग में छोड़ गई मालकिन

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के बाद महिला ने शव को दोबारा सोसाइटी की पार्किंग में लाया और जहां हादसा हुआ था, वहां छोड़ दिया था। शव को पार्किंग में देखकर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।         

Also read: Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में लिया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना रोपाई के होगी 66 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की उपज, जलागम विभाग का हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में नवीन वैज्ञानिक प्रयोग

Uttrakhand News:कृषि के क्षेत्र में नवीन वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में 66 हेक्टेयर क्षेत्र में बिना रोपाई के धान की उपज की जा रही है। जलागम विभाग की उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत इसमें डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीकी का प्रयोग करने से कम लागत में अधिक उपज तथा ग्रीनहाउस गैस के कम उत्सर्जन की उम्मीद की जा रही है।

उत्तराखंड में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड के काशीपुर शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महादेव कॉलोनी में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast