Search KhabarFast

Press ESC to close

बिना रोपाई के होगी 66 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की उपज, जलागम विभाग का हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में नवीन वैज्ञानिक प्रयोग

बिना रोपाई के होगी 66 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की उपज, जलागम विभाग का हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में नवीन वैज्ञानिक प्रयोग

Uttrakhand News:कृषि के क्षेत्र में नवीन वैज्ञानिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए इस वर्ष हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में 66 हेक्टेयर क्षेत्र में बिना रोपाई के धान की उपज की जा रही है। जलागम विभाग की उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत इसमें डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीकी का प्रयोग करने से कम लागत में अधिक उपज तथा ग्रीनहाउस गैस के कम उत्सर्जन की उम्मीद की जा रही है।

ग्रीन हाउस से उत्सर्जन में वृद्धि

उत्तराखंड में परंपरागत रूप से धान की खेती रोपाई के माध्यम से ही की जाती है लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि इस तरीके से की जाने वाली धान की खेती से ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में वृद्धि होती है और खास तौर से मीथेन गैस का अधिक उत्सर्जन होता है। इसे डायरेक्ट सीटेट राइस तकनीक के माध्यम से कम किया जा सकता है।

इसमें किसानों की लागत भी काम आती है और उपज भी बेहतर होती है यही वजह है कि विश्व बैंक वित्तपोषित उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के अंतर्गत प्रायोगिक तौर से हरिद्वार तथा उधमसिंहनगर जिले की 10 से अधिक ग्राम पंचायतों में डीएसआर तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इन ग्राम पंचायत के लगभग 90 से अधिक किसान इस परियोजना से जुड़े हैं।     

Also read: ’रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित, न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

किसानों को प्रशिक्षण देने की सलाह

परियोजना के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण तथा उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इस कार्य में कंसोर्सिया पार्टनर के रूप में केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक सहयोग कर रहा है। इन क्षेत्रों में एक

हरिद्वार तथा उधमसिंहनगर जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में अभी प्रायोगिक तौर से डीएसआर तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। नियमित अंतराल पर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि परम्परागत खेती तथा डीएसआर तकनीकी के तहत होने वाले जीएचजी उत्सर्जन के अंतर का अध्ययन किया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों से सीईओ ने किया विमर्श, मान्यता प्राप्त दलों को सौंपी गई डिजिटल प्रति

Uttrakhand News: उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

उत्तराखंड में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड के काशीपुर शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महादेव कॉलोनी में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

Uttrakhand News: सीएम धामी ‘‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’’ जन-संवाद में हुए शामिल, 1,737 आवेदनों का मौके पर किया गया निस्तारण

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। साथ ही विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं वित्तीय सहायता वितरित कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast