Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुर शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महादेव कॉलोनी में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान मयंक और देव के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों बच्चे महादेव कॉलोनी के रहने वाले थे और उनके घर आसपास ही हैं।

नहाने के लिए गए थे बच्चे

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि बुधवार दोपहर तेज गर्मी के कारण दोनों बच्चे नहाने के लिए कॉलोनी के पास स्थित एक खाली प्लॉट में जमा पानी में उतर गए। खेल-खेल में दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कुछ समय बाद आसपास के लोगों की नजर बच्चों पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भी गहरा दुख और नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली प्लॉट में लंबे समय से पानी भरा हुआ था, लेकिन इसकी सफाई या सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश या अन्य कारणों से पानी से भरे गड्ढों और खाली प्लॉटों के आसपास बच्चों को अकेले न जाने दें। छोटे बच्चों पर हमेशा नजर रखें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटा ली है। वहीं, इस दुखद घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और खुले गड्ढों व पानी से भरे खाली प्लॉटों को सुरक्षित बनाने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: बिना रोपाई के होगी 66 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की उपज, जलागम विभाग का हरिद्वार व उधमसिंहनगर जिले में नवीन वैज्ञानिक प्रयोग 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों से सीईओ ने किया विमर्श, मान्यता प्राप्त दलों को सौंपी गई डिजिटल प्रति

Uttrakhand News: उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

'ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड' कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल, बोले- 'वेड इन उत्तराखंड' अभियान स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को देगा नई गति

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पुनर्नवा वेलनेस रिजॉर्ट, किमाड़ी में इंटरनेशनल कन्वेन्शन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज (ICEI) द्वारा आयोजित 'ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखण्ड' राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट विशेषज्ञों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों तथा सभी अतिथियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन राज्य में पर्यटन, विशेषकर वेडिंग टूरिज्म के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

सीएम के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र

Uttrakhand News:सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast