Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा- तो वह कोर्ट में जाकर पूछे

Haryana News:  आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे अनिल विज, कहा- तो वह कोर्ट में जाकर पूछे

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आप नेता गोपाल राय पर व्यंग करते हुए कहा कि "चींटी चली पहाड़ चढ़ने"। वहीं तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए बोले कि यह वक्त बोर्ड को नहीं बल्कि पार्लियामेंट को चैलेंज कर रहे हैं इस दौरान केजरीवाल पर तंज कसते हुए बोले कि अगर हिम्मत है तो कोर्ट में जाकर जवाब लें।

आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के घर में घुसकर कब्जा करेंगे। जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि चींटी चली पहाड़ तोड़ने क्या उनकी फितरत है, क्या यह शिष्टाचार है कि किसी के घर में घुस कर कब्जा करना विज चेतावनी भरे अंदाज में बोले कि वे मानते है कि उनकी यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले। 

तेजस्वी यादव पर अनिल विज ने कसा तंज

वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि अगर सरकार में हिम्मत है तो वह वक्फ को छू कर दिखाएं जिसपर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वक्फ बोर्ड का पार्लियामेंट में एक्ट पास हो गया। ऑनलाइन साइट बन गई और सब उसपर दर्ज हो रहा है। तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को चलेंगे नहीं कर रहे बल्कि वह पार्लियामेंट को चैलेंज कर रहे हैं, क्योंकि इन लोगों का देश के किसी भी संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं है। 

अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे अनिल विज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जिस दिन 40लाख लोग सड़कों पर उतर गए भाजपा को नानी याद आ जाएगी जिस पर तंज करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार तो गरीब लोगों के लिए काम कर रही है उन्हें मकान दे रही है रेडी वालों के लिए हर शहरों में काम करने के लिए उन्हें पैसे दे रही है, अगर कहीं कुछ हो रहा है तो वह कोर्ट के आदेश से हर एक का एग्जाम भाजपा पर ना लगे अगर केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर पूछे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

10 साल का हुआ नोटबंदी वाला 'खजांची', अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; 2047 को लेकर दी चुनौती

Akhilesh Yadav on Notebandi anniversary: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को 2016 की नोटबंदी पर अपना 'खजांची' वाला तंज कसते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार कांड बताया। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कैश का सर्कुलेशन बढ़ गया और नोटबंदी से MSMEs को नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार को 1947 में आर्थिक हालात और 2047 में क्या होंगे, इस पर बहस करने का चैलेंज भी दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast