Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर! 1 अक्टूबर से मूंग की खरीद, जानें MSP और उत्पादन का अनुमान

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर! 1 अक्टूबर से मूंग की खरीद, जानें MSP और उत्पादन का अनुमान

Haryana News: हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 38 मंडियों में शुरू होगी। गौरतलब है कि राज्य में खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मूंग का 8,780 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर का 8,450 रुपये, उड़द का 8,200 रुपये, तिल का 10,346 रुपये, मूंगफली का 7,517 रुपये तथा सोयाबीन का 5,708 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां खरीद योजना की समीक्षा करते हुए अनुमानित उत्पादन, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खरीद कार्यक्रम, मंडियों में व्यवस्थाओं, भंडारण तथा खरीद एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया। वर्ष 2026-27 के लिए राज्य में मूंग, अरहर, उड़द, तिल, मूंगफली और सोयाबीन का कुल अनुमानित उत्पादन 52,761 टन आंका गया है। इनमें मूंग का अनुमानित उत्पादन 34,326 टन और मूंगफली का 16,456 टन है। इसके अतिरिक्त तिल का उत्पादन 1,222 टन, अरहर का 567 टन, उड़द का 164 टन तथा सोयाबीन का 26 टन अनुमानित है। फसलों के रकबे में भी उल्लेखनीय बदलाव दर्ज किया गया है। मूंगफली का रकबा पिछले वर्ष के 11,750 एकड़ से बढ़कर 20,570 एकड़ हो गया है, जबकि तिल का रकबा 2,124 एकड़ से लगभग दोगुना होकर 4,074 एकड़ पहुंच गया है। वहीं, मूंग का रकबा पिछले वर्ष के 1,47,650 एकड़ से घटकर 85,815 एकड़ रह गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र सिंह ने बताया कि मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 38 मंडियों में की जाएगी। सोयाबीन की खरीद 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सात मंडियों में तथा मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक सात मंडियों में होगी। अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से शुरू होगी। इन फसलों के लिए राज्य में क्रमशः 22, 10 और 27 मंडियां निर्धारित की गई हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने खरीद एजेंसियों को समय पर खरीद सुनिश्चित करने तथा भंडारण और बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। इस संबंध में हैफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम, नेफेड और एनसीसीएफ को जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। हरियाणा में रबी 2025-26 सीजन से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत किसानों की बायोमेट्रिक पहचान के लिए पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के माध्यम से खरीद की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: करनाल के विधायक जगमोहन आनंद को धमकी देने वाला गिरफ्तार, रिटायर्ड प्रिंसिपल निकला आरोपी

Haryana News: हरियाणा के करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पत्र के माध्यम से विधायक और उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी। साथ ही पत्र में समाज और बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणियां भी की गई थीं और आरोपी ने खुद को एक नामी गैंग का सदस्य बताया था।

Uttrakhand News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने भेजा रुद्राक्ष का पौधा, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Uttrakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार के तौर पर डाक के माध्यम से भेजा और उनके स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगल कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast