IMD Weather Update: देश में मानसून अब अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। इसी बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 17 सितंबर को दिल्ली और यूपी समेत 13 राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। तेज इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को देश के 13 राज्यों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है और हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है। कुछ इलाकों में हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
जानें कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल
17 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है, जहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, ऊधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। यहां हवाओं की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।