Gold-Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत बुधवार शाम के 4,384.60 डॉलर प्रति औंस से घटकर गुरुवार सुबह 4,311.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसी तरह चांदी भी 65.08 डॉलर प्रति औंस से फिसलकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,470 रुपये था। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,35,275 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,34,786 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,53,600 रुपये और चांदी 2,35,140 रुपये प्रति किलो रही। दूसरी ओर, Goodreturns के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
अब देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या हैं, आइए जानते हैं।
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,53,590 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,40,800 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,15,230 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,40,650 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,15,080 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,40,650 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,18,340 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,40,650 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,18,340 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम