Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में आपदा प्रबंधन में बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी, 14 जिलों में 5,200 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

हरियाणा में आपदा प्रबंधन में बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी, 14 जिलों में 5,200 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य के 14 जिलों में 5,200 और युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की है। प्रत्येक प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवक को एमरजेंसी  रिस्पॉन्डर किट उपलब्ध कराई जाएगी तथा तीन वर्ष का जीवन एवं चिकित्सा बीमा कवर भी दिया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के आठ जिलों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एनवाईकेएस) और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 5,400 युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब इस योजना का विस्तार शेष 14 जिलों में ‘हरियाणा युवा आपदा मित्र योजना’  के रूप में किया जाएगा, जिसके तहत जिलों की जनसंख्या एवं आपदा जोखिम की स्थिति के आधार पर 5,200 और युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वयंसेवकों का चयनएनसीसी), एनएसएस, एनवाईकेएस तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नामित नोडल अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की होगी।

चयनित स्वयंसेवकों को 35 से 50 प्रतिभागियों के बैच में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित मॉड्यूल के अनुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में बाढ़ के दौरान सुरक्षा एवं बचाव, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, खोज एवं बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार तथा आपातकालीन स्थिति में आवश्यक बुनियादी प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन के साथ जोड़ा जाएगा और जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपदा मोचन बल द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल एवं आपातकालीन तैयारियों से संबंधित अभ्यासों में उनकी सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा, बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन, राहत सामग्री वितरण तथा मानवीय सहायता संबंधी कार्यों में भी ये स्वयंसेवक प्रशासन का सहयोग करेंगे।

बैठक में प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को पहले ही जारी की जा चुकी मुआवजा राशि को कार्योत्तर स्वीकृति देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2024-25 की रबी फसल को बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए 52.14 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। बैठक में वर्ष 2025 की खरीफ फसल को भारी बारिश एवं जलभराव से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत 116.15 करोड़ रुपये तथा 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव मनी राम शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला होता है। संत बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन नाम-सिमरन, गुरबाणी, कीर्तन, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। उनकी साधना और सेवा की परंपरा आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरणा दे रही है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- साकार हो रहा ‘उत्तराखंड दशक’ का संकल्प

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास की कई परियोजनाओं को गति मिली है।

Farmers Protest: पंजाब में किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन, कई जगह रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन के रास्ते पर हैं। इस बार किसानों ने सड़कों के बजाय रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast