Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: शाहाबाद में एक बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, 4 घायल

Haryana News: शाहाबाद में एक बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, 4 घायल

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बारिश का कहर देखने को मिला है। शाहाबाद जिले की अमर विहार कॉलोनी में एक मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. जहां दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भेज दिया।   

यह घटना शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी की है। सुबह 6 बजे जब हादसा हुआ, 7 लोग सो रहे थे। एक व्यक्ति उठकर बाहर चला गया था, जिसके बाद 6 लोगों के ऊपर छत गिर गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले संदीप और कुलदीप के रूप में हुई है। सभी काम करने के लिए शाहाबाद आए हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

हादसे में 4 लोग घायल

पड़ोस में रहने वाले विजय कलसी ने बताया क अनाज मंडी रोड स्थित डेरे के पास 8 दिन पहले सभी लोग काम करने के लिए आए थे। जिस मकान में ये सभी लोग रहे थे, वह कच्चा था। बुधवार सुबह 7 बजे अचानक मकान की छत गिर गई। उस समय लोग सो रहे थे। एक उठकर बाथरूम में चला गया था। आवाज सुनते ही व्यक्ति ने कॉलोनी के लोगों को बुला लिया।उन्होंने कहा कि मलबे में दबने से संदीप और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले संदीप और कुलदीप की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 26 July 2026: 31 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 जुलाई तक कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है।

सरकार ने मानी सभी शर्ते, CJP ने किया जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा

करीब एक महीने से NEET पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार और CJP के बीच तीन दौर की बातचीत के बाद सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन गई।

Kal Ka Mausam 26 July 2026: IMD का बड़ा अलर्ट, 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

देशभर में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 जुलाई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे के दौरान देश के 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast